back to top
Thursday, March 5, 2026
34.3 C
Lucknow
HomeEntertainmentसास का अजब प्रेम ,बहुओं का जेवर लेकर प्रेमी संग फरार !

सास का अजब प्रेम ,बहुओं का जेवर लेकर प्रेमी संग फरार !

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है जिसमें ना उम्र देखी जाती और ना सूरत देखी जाती यह सच कर दिखाया है ललितपुर जनपद के थाना जखौरा अंतर्गत सांकरवार कला की एक 40 वर्षीय महिला ने 30 वर्षीय प्रेमी के साथ अपनी बहुओं का जेवर लेकर फरार हो गई. अब महिला का पीड़ित पति पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय मांगता फिर रहा है और कह रहा है कि थाना जखौरा में पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की आस है कि उसे बहू का जेवर वापस मिल जाए या फिर उसकी भागी हुई वह पत्नी मिल जाए जो बुढ़ापे का सहारा बनेगी. पुलिस की निष्क्रियता से निराश होकर परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपनी व्यथा सुनाई है. इसके अलावा, उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर न्याय की मांग की है. इस घटना से प्रेमी की पत्नी भी बेहद परेशान है. उसका कहना है कि पति की इस हरकत ने उसके पूरे परिवार को बिखेर दिया है और उसे समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. उसने भी पुलिस से अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाई है.

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments