back to top
Thursday, June 18, 2026
38.3 C
Lucknow
HomeGovernmentमऊ उपचुनाव में जीत के लिए तैयार है एनडीए,डॉ संजय निषाद का...

मऊ उपचुनाव में जीत के लिए तैयार है एनडीए,डॉ संजय निषाद का दावा !

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) नेता अब्बास अंसारी की हेट स्पीच मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद विधायकी खत्म हो गई है. अब इसके बाद यूपी की मऊ विधानसभा सीट खाली हो गई और अब नियमों के हिसाब से इस सीट पर छह महीने के भीतर उपचुनाव होना है. वहीं मऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर यूपी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने बड़ा बयान देते हुए सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को भी नसीहत दे दी है.

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

डॉ संजय निषाद ने कहा कि वह एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं और बीजेपी बड़े भाई की तरह है और गठबंधन के साथी छोटे भाई हैं. उन्होंने कहा बीजेपी जो फैसला लेगी हम उसके साथ रहेंगे, उन्होंने कहा कि जीत हमारे लिए प्राथमिकता है सीट बाद की बात है. उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी से पूरी उम्मीद है, बीजेपी हमें सीट भी देगी और हमारी समस्याओं का समाधान भी करेगी. डॉ संजय निषाद ने दावा किया है कि मऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में एनडीए गठबंधन जीत दर्ज करेगा.

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments