back to top
Saturday, October 31, 2026
23.5 C
Lucknow
HomeUncategorizedअमेरिका ने कैरेबियाई सागर में ड्रग तस्करी करने वाली पनडुब्बी उड़ाई, ट्रंप...

अमेरिका ने कैरेबियाई सागर में ड्रग तस्करी करने वाली पनडुब्बी उड़ाई, ट्रंप ने बताया ‘फेंटानिल सबमरीन’

अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई जलक्षेत्र में एक संदिग्ध पनडुब्बी को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि यह पनडुब्बी फेंटानिल सहित खतरनाक ड्रग्स की तस्करी के उद्देश्य से अमेरिका की ओर बढ़ रही थी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई के दौरान पनडुब्बी पर मौजूद चार तस्करों में से दो मारे गए, जबकि दो को जीवित पकड़कर कोलंबिया और इक्वाडोर वापस भेजा जा रहा है।

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा — “ड्रग्स से लदी एक बड़ी पनडुब्बी को नष्ट करना मेरे लिए सम्मान की बात है। अगर यह पनडुब्बी अमेरिका पहुंच जाती तो इससे कम से कम 25 हजार अमेरिकी लोगों की जान जा सकती थी।”

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी इस बात की पुष्टि की कि एक कोलंबियाई नागरिक को अमेरिका ने वापस भेजा है। उन्होंने कहा कि “हमें खुशी है कि वह जीवित है और उस पर कानूनन मुकदमा चलाया जाएगा।”

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप प्रशासन ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला से कथित रूप से अमेरिका की ओर बढ़ रही नौकाओं को भी निशाना बनाया था। हालांकि इस ताजा हमले पर अमेरिका ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि जिस पनडुब्बी को उड़ाया गया, वह कहां से आई थी और क्या उसके खिलाफ सबूत मौजूद थे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments