back to top
Friday, March 6, 2026
20.7 C
Lucknow
Homeबड़ी खबरकुशीनगर में दो युवकों की शादी का वीडियो वायरल !

कुशीनगर में दो युवकों की शादी का वीडियो वायरल !

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंकाया बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। दो युवकों की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि सोनू नाम के युवक ने लिंग परिवर्तन कर अब ‘सोनिया’ के रूप में पहचान बना ली है और उसने प्रेम कुमार नामक युवक से विवाह किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद लोग इस विवाह को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कुछ इसे प्रेम की जीत मान रहे हैं, तो कुछ सामाजिक परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सोनू नाम के युवक ने लिंग परिवर्तन (जेंडर ट्रांसप्लांट) करवा कर अपना नाम ‘सोनिया’ रख लिया और अपने प्रेमी प्रेम से शादी रचाई। दोनों ने गांव के ही खैरटिया शिव मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ और सात फेरे लेकर विवाह किया। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

वीडियो वायरल होते ही गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। परंपरा और सामाजिक मर्यादा का हवाला देते हुए लोग इस शादी से नाखुश नजर आए। गांव में बढ़ते विरोध और तनाव को देखते हुए दोनों जोड़े शादी के कुछ ही समय बाद से गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। स्थानीय पुलिस  को मामले की जानकारी है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी प्रकार का कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला सामने आता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

समलैंगिक विवाह को लेकर समाज में भले ही धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन छोटे गांवों और कस्बों में अब भी ऐसे संबंधों को सहजता से स्वीकार नहीं किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर इस विषय पर समाज के दोहरे रवैये को उजागर करती है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments