back to top
Monday, May 4, 2026
25 C
Lucknow
HomeSocial Media"पाक-अफगान सीमा पर जंग जैसे हालात: दोनों देशों की गोलीबारी में 12...

“पाक-अफगान सीमा पर जंग जैसे हालात: दोनों देशों की गोलीबारी में 12 नागरिकों की मौत, कई सैनिक मारे गए”

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर हिंसक रूप ले चुका है। ताजा झड़पों में दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई है। अफगानिस्तान का दावा है कि उसकी जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और उसने पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान के हमलों में अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में 12 आम नागरिकों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से मंगलवार रात को स्पिन बोल्डक और कुर्रम इलाकों में भारी बमबारी की गई। अफगान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने नागरिक इलाकों को निशाना बनाया और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया।

अफगानिस्तान ने कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी ठिकाने तबाह किए और टैंकों व हथियारों पर कब्जा कर लिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान सेना ने दावा किया कि उसने अफगान तालिबान के हमलों को विफल कर दिया और 40 से अधिक अफगान लड़ाकों को मार गिराया।

पाकिस्तानी सेना के अनुसार, सीमा की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और फितना अल-ख्वारिज (टीटीपी) और अफगान तालिबान के ठिकानों पर गतिविधियां बढ़ रही हैं। पाकिस्तानी बयान में यह भी कहा गया कि अफगान तालिबान ने पाक-अफगान मैत्री द्वार को भी नष्ट कर दिया है।

स्पिन बोल्डक क्षेत्र रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है, जहां दोनों देशों के बीच पहले भी कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments