back to top
Thursday, March 5, 2026
27.3 C
Lucknow
HomeUncategorizedकाशी में PM मोदी का 50वां दौरा: 3,884 करोड़ की 44 परियोजनाओं...

काशी में PM मोदी का 50वां दौरा: 3,884 करोड़ की 44 परियोजनाओं की सौगात, मेहंदीगंज में जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 50वें दौरे पर आ रहे हैं। इस विशेष अवसर पर वे काशीवासियों को कुल 3,884 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें से 1,629 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2,255 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर वाराणसी में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके स्वागत की भव्य तैयारियां पूरी कर ली हैं। मोदी अपने दौरे के दौरान रोहनिया क्षेत्र स्थित मेहंदीगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां लगभग 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना है।

जनसभा स्थल पर भीड़ प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के साथ सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने संपूर्ण क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

Also Read: लखनऊ में सीएम युवा उद्यमी योजना लक्ष्य से दूर, बैंकों की ढिलाई से सिर्फ 25% को ही मिला कर्ज

भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह 50वां दौरा उनके काशी के प्रति समर्पण का प्रतीक है। स्थानीय सांसद के रूप में नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और इसे एक मॉडल शहर के रूप में स्थापित किया है। कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में जनसभा में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

ढोल-नगाड़ों और सजावट से होगा भव्य स्वागत
भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि कार्यकर्ता होल्डिंग, बैनर, ढोल-नगाड़ों और भव्य सजावट के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र का इतना दौरा नहीं किया, जितना नरेंद्र मोदी ने किया है। उनका यह 50वां दौरा काशी के प्रति उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

स्वच्छता अभियान बना संकल्प
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा काशी से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को अपना संकल्प बनाया है। इस अवसर पर एक पखवाड़े का विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता शहर की साफ-सफाई और सजावट में जुटे हैं ताकि प्रधानमंत्री को एक स्वच्छ और सुंदर काशी का तोहफा दिया जा सके।

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments