back to top
Friday, March 6, 2026
20.7 C
Lucknow
Homeबड़ी खबरवाराणसी गैंगरेप पर अखिलेश यादव का आरोप: "सभी आरोपी भाजपा से जुड़े,...

वाराणसी गैंगरेप पर अखिलेश यादव का आरोप: “सभी आरोपी भाजपा से जुड़े, कानून व्यवस्था ध्वस्त”

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में एक छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घिनौनी वारदात में शामिल सभी आरोपी भाजपा से जुड़े हुए हैं। बता दें कि वाराणसी में एक छात्रा के साथ सात दिनों तक 23 युवकों द्वारा गैंगरेप की घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “बीएचयू की एक छात्रा के साथ जो जघन्य अपराध हुआ, उसमें जो भी नाम सामने आए हैं, वे सभी भाजपा से जुड़े हुए लोग हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल भाजपा से पूछे जाने चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि “उत्तर प्रदेश सरकार के अपने ही आंकड़े बताते हैं कि राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। बेटियों के साथ अन्याय और भेदभाव हो रहा है। यहां कार्रवाई जाति और पार्टी देखकर की जाती है। विपक्ष को कमजोर करने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और साजिशें रची जा रही हैं।”

Also Read: लखनऊ में सीएम युवा उद्यमी योजना लक्ष्य से दूर, बैंकों की ढिलाई से सिर्फ 25% को ही मिला कर्ज

रामजीलाल सुमन के राज्यसभा में दिए गए बयान को हटाने के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा, “जो बात उन्होंने कही, वह उसी वक्त रिकॉर्ड से हटा दी गई थी। लेकिन भाजपा तानाशाही पर विश्वास करती है। मुख्यमंत्री के इशारे पर जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। अगर इतिहास जोड़ने की बजाय उलझाने लगे तो फिर उसे इतिहास ही रहने देना चाहिए।”

अखिलेश यादव ने भाजपा पर संविधान की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा का रास्ता नफरत से भरा हुआ है। जब उन्हें अपनी नाकामी छिपानी होती है, तो वे ऐसे फैसले लेते हैं जिससे जनता का ध्यान भटक जाए। संविधान और लोकतंत्र की लगातार उपेक्षा की जा रही है और समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं।”

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments