back to top
Wednesday, May 6, 2026
30 C
Lucknow
Homeबड़ी खबरमहात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती सपा मुख्यालय में सादगी से मनाई...

महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती सपा मुख्यालय में सादगी से मनाई गई

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज महान समाज सुधारक और क्रांतिकारी विचारक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले (ज्योतिबा फुले) की 198वीं जयंती सादगीपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा फुले के चित्र पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 19वीं शताब्दी में महात्मा फुले ने जातिगत भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए महिला शिक्षा और सामाजिक न्याय की अलख जगाई। उन्होंने दलितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सत्य शोधक समाज की स्थापना कर उन्होंने समानता और सामाजिक सुधार का रास्ता प्रशस्त किया।

श्री यादव ने आगे कहा कि महात्मा फुले बाल विवाह, विधवा उत्पीड़न और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े रहे। उन्होंने देश का पहला महिला विद्यालय स्थापित किया, जहाँ उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले शिक्षिका बनीं। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Also Read: लखनऊ में सीएम युवा उद्यमी योजना लक्ष्य से दूर, बैंकों की ढिलाई से सिर्फ 25% को ही मिला कर्ज

कार्यक्रम में पूर्व सांसद अरविंद सिंह, एमएलसी किरन पाल कश्यप, पूर्व एमएलसी रामवृक्ष सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
साथ ही डॉ. राजवर्धन सिंह जाटव, डॉ. जयवीर पासी, प्रवक्ता मनीष सिंह, प्रीति तिवारी, संगीता यादव, मनोज पासवान, डॉ. हरिश्चंद्र, राधेश्याम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments