back to top
Thursday, March 5, 2026
34.3 C
Lucknow
HomeAdministrationसीतापुर में पानी की टंकी गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप , विधायक...

सीतापुर में पानी की टंकी गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप , विधायक ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग !

यूपी में गड़बड़ियों के लिये पहचान बना चुके यूपी जलजीवन मिशन के अंतर्गत गावों में लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए प्राईवेट कम्पनी द्वारा सीतापुर के एक गाँव में 5.31 करोड़ की लागत से एक साल पहले निर्माण हुई पानी की टंकी एकाएक ढह गयी, लेकिन जनहानि होने से जरूर बचाव हो गया! ग्राम चुनका में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बनी पानी की टंकी पिछले साल जनवरी 2024 से क्रियाशील थी और आठ गाँव की आबादी में फिलहाल 700 कनेक्शन को पानी मिल रहा था । गुरूवार दोपहर को ढ़ाई बजे अचानक पानी की टंकी भरभरा कर गिर गई, हादसे के समय हुआ जब टंकी में पानी भरा जा रहा था।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

ग्रामीणों ने कैमरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम लोगों ने पहले ही मानक विहीन टंकी बनने की शिकायत की थी लेकिन किसी ने नही सुनी जिसके चलते हादसा हो गया। विधायक आशा मौर्या ने क्षेत्र में बनने वाली तमाम पानी की टंकियों को लेकर उनके मानकविहीन होने की शिकायत की गई थी जिस पर जल निगम के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की और आज टंकी गिर गई। उन्होंने मामले में भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल निलंबित करके उच्चस्तरीय जांच की मांग की साथ ही मानकविहीन कार्य करने वाले ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। विधायक मौर्य ने कहा कि इसकी भरपाई भी ठेकेदार से की जाए।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments