back to top
Thursday, May 7, 2026
23 C
Lucknow
HomeGovernment"UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS और 15 PCS अधिकारियों के...

“UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS और 15 PCS अधिकारियों के तबादले, कई को अहम जिम्मेदारियां”

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

आईएएस आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
राकेश कुमार सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दायित्व सौंपा गया है।

योगेश कुमार को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारी समितियां, जबकि डॉ. हीरा लाल को सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग नियुक्त किया गया है।
अनामिका सिंह को सीईओ, यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी और सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रभार मिला है।
भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव, राजस्व विभाग, सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई, और ईशा प्रिया को राज्य पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

PCS अधिकारियों की नई तैनाती:

दीप्ति देव यादव – अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल

राज बहादुर प्रथम – एडीएम (न्यायिक), लखनऊ

जय प्रकाश व अजय कुमार राय – अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल

सहदेव कुमार मिश्र – एडीएम (प्रशासन), गोरखपुर

दशरथ कुमार – उप संचालक चकबंदी, गोरखपुर

गजेंद्र कुमार – मुख्य राजस्व अधिकारी, अयोध्या

कल्पना जायसवाल – एडीएम (न्यायिक), बदायूं

रोशनी यादव – एडीएम (न्यायिक)

वागीश कुमार शुक्ला – एडीएम (वि.रा.), सोनभद्र

भारत – अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या

अंकित कुमार व रमेश कुमार – प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ

कुलदीप सिंह – नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर

मनी अरोरा – प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments