back to top
Thursday, May 7, 2026
28 C
Lucknow
HomeGovernmentभाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा” — अखिलेश यादव

भाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा” — अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अत्याचार और जुल्म की पराकाष्ठा हो गयी है। सत्ता के अहंकार में भाजपाई और सामंतवादी ताकतें किसान, नौजवान, महिलाएं सभी के साथ अन्याय कर रहीं है। संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहब का नाम मिटाने का षड्यंत्र है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में तो किसानों पर अत्याचार कर ही रही है अन्य राज्यों, जहां उसकी सरकार है, वहां भी प्रताड़ित कर रही है। किसानों की जमीन और फसल छीनने की साजिश कर रही है। उत्तर प्रदेश का लखीमपुरखीरी हो या मध्य प्रदेश का गुना। भाजपा नेताओं द्वारा किये जा रहे जुल्म, ज्यादती, उत्पीड़न का तरीका एक जैसा है। भाजपाइयों ने किसानों को सिर्फ गाड़ी से ही नहीं कुचला उनकी खेती-किसानी को भी रौंद दिया है। भाजपा सरकार ने भूमि अधिग्रहण से लेकर काले कानूनों और किसानों की हत्याओं तक अपमान की सारी हदंे पार कर दीं है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दबंग और अपराधी तत्वों के मनोबल इतने बढ़ गये कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पीड़ितों की आवाज दबाई जा रही है। भाजपाइयों की सामंती सोच में नारी का न तो कोई मान है और न स्थान है। भाजपा जनता को बरगलाने के लिए झूठे नारे देती है। महिलाएं और बेटियां समय-समय पर अपनी पीड़ा और भाजपा की सच्चाई समाज के सामने लाकर इस सरकार की पोल खोलने का काम कर रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा प्रदेश में सामंतवादी तरीके से सत्ता संचालित करना चाहती है। बीजेपी संविधान और कानून को नहीं मानती है। भाजपाई और उसके संगी साथी हर दौर में रूप बदल कर संविधान को हटाने और बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर का नाम मिटाने का प्रयास करते है। भाजपाई सोच बाबा साहब और उनके विचारों से नफरत करती है। समाजवादी पार्टी और पीडीए संविधान और बाबा साहब के विचारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध और वचनबद्ध है। क्योंकि संविधान हमारी ढाल है। संविधान ही संजीवनी है।
श्री यादव ने कहा कि जब संविधान का रक्षा कवच पीडीए के पास है तब भाजपा और उसकी सरकार इतना शोषण और जुल्म ढा रही है, अगर संविधान खतरे में पड़ा तो प्रभुत्ववादी किस हद तक अत्याचार करेंगे, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर उसके अहंकार, शोषण, जुल्म का अंत कर देगी। भाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा। बहन, बेटियों, किसानों, नौजवानों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments