back to top
Thursday, March 5, 2026
27.3 C
Lucknow
Homeवायरल Tashan (Viral Videos)श्रावस्ती की रुमाईशा ने तोड़ा मजहब का बंधन, हिंदू युवक से की...

श्रावस्ती की रुमाईशा ने तोड़ा मजहब का बंधन, हिंदू युवक से की शादी

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने मजहब की दीवारों को पार कर सच्चे प्यार की मिसाल पेश की है। श्रावस्ती की रहने वाली रुमाईशा ने पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र के रहने वाले विनोद से विवाह रचाया है। रुमाईशा ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और अपने प्रेमी विनोद से विवाह कर लिया।

शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में रुमाईशा अपने माता-पिता से अपील कर रही हैं कि वे इस रिश्ते को स्वीकार करें और कोई कानूनी कार्रवाई न करें।

Also Read: लखनऊ में सीएम युवा उद्यमी योजना लक्ष्य से दूर, बैंकों की ढिलाई से सिर्फ 25% को ही मिला कर्ज

जानकारी के अनुसार, विनोद कुछ महीने पहले श्रावस्ती के थाना हरदत्तनगर गिरं क्षेत्र के शेखनपुरवा गांव में टाइल्स लगाने का काम करने गया था। वहीं उसकी मुलाकात रुमाईशा से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

जब इस रिश्ते की भनक लड़की के परिवार को लगी, तो उन्होंने उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन रुमाईशा अपने फैसले पर अडिग रही। कुछ दिन पहले वह अपने घर से निकलकर पूरनपुर पहुंची और धर्म परिवर्तन कर विनोद से विवाह कर लिया।

दोनों युवक-युवती अब साथ हैं और अपने नए जीवन की शुरुआत से बेहद खुश हैँ

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments