back to top
Monday, August 31, 2026
29 C
Lucknow
HomeAdministrationलखनऊ विश्वविद्यालय में छात्राओ को दिया जाता है ऐसा खाना !

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्राओ को दिया जाता है ऐसा खाना !

छात्र अपना करियर बनाने के लिए देश विदेश में पड़ने जाते है, जहा कुछ किराये के कमरे पर रहते है कुछ हॉस्टल में लेकिन घर से दूर रहने में सबसे बड़ी दिक्कत आती है, खाना बनाने की, जिसके चलते बच्चे हॉस्टल के मेस का खाना खाने को मजबूर होते है, लेकिन सोचिये अगर वही मेस का खाना बदबूदार और कीटनाशक भरा हो तो ? जिसकी सच्चाई आँखों देखी हो, क्या ऐसे में आप ऐसा खाना खाना पसंद करेंगे, एक ऐसा ही मामला सामने आया है लखनऊ विश्वविद्यालय से जहा पर लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राओं ने प्रशासन के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में, बी.आर. अम्बेडकर छात्रावास की छात्राएं आज अचानक सड़कों पर उतर आईं। छात्रावास की मेस में मिलने वाला खाना — जिसमें गंदगी और कीड़े मिलने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। छात्राओं का कहना है कि ये कोई एक-दो दिन की बात नहीं है लंबे समय से खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है।प्लेट में सब्जी के साथ कीड़ा निकलना, बासी और बदबूदार खाना परोसा जाना अब आम बात हो गई है। छात्राओं ने कई बार इस मुद्दे को लेकर शिकायतें भी दर्ज कराईं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ़ आश्वासन मिला — कार्रवाई नहीं।
इसी के विरोध में आज छात्राएं हाथों में पोस्टर, बैनर और नारों के साथ छात्रावास गेट पर धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने साफ़ कहा — ये सिर्फ़ खाना नहीं, स्वास्थ्य का मुद्दा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो छात्राओं की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है, उनकी मांग है कि तुरंत जांच हो, मेस में स्वच्छता सुनिश्चित की जाए और दोषी ठेकेदार या कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन परिसर में छात्रों में आक्रोश साफ़ देखा जा सकता है।

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments