back to top
Tuesday, September 1, 2026
29 C
Lucknow
HomeGovernmentकौशाम्बी के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में छोटे कद के दूल्हा-दुल्हन की शादी...

कौशाम्बी के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में छोटे कद के दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई सम्पन्न !

यूपी के कौशाम्बी जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनोखी शादी संपन्न हुई है। इस शादी समारोह में तीन फीट के दूल्हे और ढाई फीट की दुल्हन की शादी कराई गई। दूल्हा-दुल्हन कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस शादी में दोनों के परिजन भी शामिल हुए।
भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शादी समारोह में 321 जोड़ो का शादी के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें से 4 अल्पसंख्यक समाज सहित कुल 300 जोड़ों को शादी संपन्न कराई गई है। शादी के दौरान सभी नव विवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित दहेज का सामान भी दिया गया है। इस कार्यक्रम में तीन फीट के युवक और ढाई फीट की युवती की भी शादी कराई गई।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

युवक जितेंद्र पटेल मुंबई में फ्रूट का काम करता है। वह मुंबई से बुधवार को फ्लाइट से लखनऊ आया। इसके बाद कौशाम्बी शादी करने आया। तीन फीट यह युवक जितेंद्र पटेल प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला है। वहीं, ढाई फीट की युवती हीरामणि पटेल नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र की रहने वाली है। दूल्हे के बड़े भाई राजेंद्र ने बताया कि वह और उसका भाई मुंबई में रहकर फ्रूट का काम करते हैं। कुछ दिनों पहले एक डलिया बेचने वाला व्यक्ति हमारे गांव आया हुआ था और उसी दौरान बात-बात में चर्चा हुई और एक ऐसी ही छोटे कद की लड़की के बारे में उन्होंने बताया। इसके बाद हम लोग लड़की के परिजन से बात किए और मुलाकात कर रिश्ता तय कर दिए।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments