back to top
Wednesday, May 6, 2026
30 C
Lucknow
HomeUncategorizedविवाह का शुभ संयोग: 14 अप्रैल से शुरू होगा शादियों का मौसम,...

विवाह का शुभ संयोग: 14 अप्रैल से शुरू होगा शादियों का मौसम, 30 अप्रैल को सबसे अधिक सहालग

शादियों का मौसम एक बार फिर दस्तक देने वाला है। 14 अप्रैल को भोर 3:30 बजे खरमास की समाप्ति के साथ ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। शहर में 18 अप्रैल को 4500 से अधिक शादियां होने का अनुमान है, जबकि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर यह संख्या 5000 से भी पार जा सकती है। 8 जून तक बैंड-बाजा-बरात की धूम बनी रहेगी। इसे लेकर बरातघरों, लॉन, होटलों और बैंक्वेट हॉल में तैयारियां जोरों पर हैं।

खरमास के बाद शुरू होंगे विवाह

स्वास्तिक ज्योतिष केंद्र अलीगंज के ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल ने बताया कि 14 मार्च से मीन खरमास चल रहा था, जिसमें मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर सुबह 3:30 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा और मेष संक्रांति के बाद विवाह के शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे।

Also Read: लखनऊ में सीएम युवा उद्यमी योजना लक्ष्य से दूर, बैंकों की ढिलाई से सिर्फ 25% को ही मिला कर्ज

गुरु और शुक्र ग्रह की स्थिति भी है महत्वपूर्ण

ज्योतिष के अनुसार विवाह मुहूर्त निर्धारण में गुरु और शुक्र ग्रह की स्थिति भी देखी जाती है। इनका उदय होना शुभ संकेत माना जाता है। वर्ष 2025 में गुरु 12 जून से 9 जुलाई तक अस्त रहेंगे और शुक्र 12 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अस्त रहेंगे।

18 अप्रैल को विशेष सहालग

कृष्णानगर के पंडित आशुतोष पांडेय के अनुसार, 18 अप्रैल को सिद्धि योग के कारण सहालग अत्यंत शुभ मानी जा रही है। इस दिन राजधानी में 4500 से अधिक शादियों के आयोजन की संभावना है। यूपी कैटरिंग एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल के लिए लगभग सभी लॉन, बैंक्वेट हॉल और होटल पहले ही बुक हो चुके हैं।

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर विशेष शुभ संयोग

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कार्यों की संख्या में विशेष वृद्धि होगी। पंचांग के अनुसार, यह तिथि 29 अप्रैल की शाम 5:32 बजे से 30 अप्रैल दोपहर 2:13 बजे तक रहेगी। उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, पूरा 30 अप्रैल अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, संपत्ति खरीद, वाहन क्रय और नए व्यापार के लिए विशेष शुभता मानी जाती है।

विवाह के लिए शुभ तिथियां

अप्रैल: 14, 15, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30
मई: 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 28
जून: 1, 2, 4, 5, 6, 7, 8
नवंबर: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30
दिसंबर: 1, 4, 5, 6

कौन-कौन से दिन और तिथियां मानी जाती हैं शुभ?
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, विवाह के लिए द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, एकादशी और त्रयोदशी तिथियां शुभ मानी जाती हैं। माघ, फाल्गुन, चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ़ शुभ महीने होते हैं। सप्ताह के सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी विवाह के लिए अनुकूल दिन माना गया है।

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments