back to top
Thursday, May 14, 2026
27 C
Lucknow
HomeEntertainmentसैयारा से स्कैम ना हो जाए यारा !

सैयारा से स्कैम ना हो जाए यारा !

फिल्म ‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता और सोशल मीडिया पर छाए उसके डायलॉग्स के बीच यूपी पुलिस ने एक अनोखे और मजेदार अंदाज में साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को जागरूक किया है। पुलिस ने फिल्म के फेमस डायलॉग को ट्विस्ट देकर लिखा – “सैयारा से स्कैम ना हो जाए यारा!” इस चुटीले अंदाज में दी गई चेतावनी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोगों को मुस्कराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। यूपी पुलिस का यह नया अंदाज न केवल ट्रेंड से जुड़ा है, बल्कि बेहद प्रभावशाली भी है।

इस ट्वीट या पोस्ट में पुलिस ने खासतौर पर उन रोमांटिक और इमोशनल ट्रैप्स की ओर इशारा किया है, जो आजकल साइबर क्रिमिनल्स द्वारा बड़े ही शातिर तरीके से इस्तेमाल किए जाते हैं। यूपी पुलिस ने कहा कि असली खतरा तब शुरू होता है, जब कोई अचानक “आई लव यू” कहने के बाद “OTP भेजो प्लीज़” की रिक्वेस्ट करने लगे। यह मजाकिया अंदाज एक गंभीर चेतावनी छिपाए हुए है – आजकल लव स्कैम या रोमांटिक फ्रॉड सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर आम हो चुके हैं, जहां पहले भावनात्मक रिश्ता बनाया जाता है और फिर निजी जानकारी या पैसे ऐंठने की कोशिश होती है।

पुलिस का यह तरीका यूथ और इंटरनेट यूजर्स को सीधे टारगेट करता है, जो अक्सर फिल्मों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स से जुड़े रहते हैं। जब चेतावनी किसी गंभीर सरकारी भाषा में दी जाती है, तो वह अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती है। लेकिन जब वही बात चुटीले और कनेक्टिंग अंदाज में कही जाती है, तो वह न सिर्फ ध्यान खींचती है बल्कि याद भी रह जाती है। “सैयारा से स्कैम ना हो जाए यारा” जैसा लाइन यूज करके पुलिस ने साबित किया है कि वो जनता से जुड़ना जानती है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

आज के डिजिटल युग में जहां प्यार, दोस्ती और रिश्ते भी ऑनलाइन बनते हैं, वहां सतर्क रहना और अपनी निजी जानकारी को लेकर सजग रहना बेहद जरूरी हो गया है। OTP, बैंक डिटेल्स, UPI पिन जैसी जानकारी कभी भी किसी के साथ शेयर न करें – चाहे वह कितना ही करीबी क्यों न लगे। कई बार फ्रॉड करने वाले फेक प्रोफाइल बनाकर भरोसा जीत लेते हैं और फिर भावनात्मक दबाव डालकर लोगों को लूट लेते हैं। यूपी पुलिस की यह पोस्ट ऐसे ही खतरों के प्रति एक जरूरी रिमाइंडर है।

इस तरह की क्रिएटिव अवेयरनेस कैंपेन यह दर्शाती हैं कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां अब पारंपरिक ढर्रे से हटकर जनजागरूकता फैलाने के लिए पॉप कल्चर और वायरल ट्रेंड्स का सहारा ले रही हैं। यह न केवल उनकी संजीदगी को दिखाता है बल्कि यह भी बताता है कि वे किस तरह आम जनता की सोच और भाषा से तालमेल बिठा रही हैं। उम्मीद की जा सकती है कि इस तरह के मैसेज लोगों को न केवल अलर्ट बनाएंगे बल्कि एक मुस्कान भी देंगे। आखिरकार, जब बात सुरक्षा की हो, तो थोड़ी रचनात्मकता भी जरूरी है – और इस बार यूपी पुलिस ने इसे बखूबी निभाया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments