back to top
Wednesday, May 13, 2026
28 C
Lucknow
Homeदुनिया का दंगल (International)एलन मस्क की नई सियासी दस्तक: ‘अमेरिका पार्टी’ का ऐलान, दो-दलीय व्यवस्था...

एलन मस्क की नई सियासी दस्तक: ‘अमेरिका पार्टी’ का ऐलान, दो-दलीय व्यवस्था को दी चुनौती

अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिकी राजनीति में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ के गठन की घोषणा कर दी है। इससे पहले मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक सर्वे किया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या उन्हें नई पार्टी बनानी चाहिए। इस सर्वे में 65% से अधिक यूज़र्स ने ‘हां’ में जवाब दिया।

शनिवार को किए गए कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में मस्क ने मौजूदा राजनीतिक ढांचे की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, “हम एक पार्टी-व्यवस्था में रहते हैं, लोकतंत्र में नहीं।” मस्क ने दावा किया कि ‘अमेरिका पार्टी’ आम अमेरिकियों की आवाज़ बनेगी, खासकर उस मध्यम वर्ग की, जो अब तक अनसुना रहा है।

मस्क ने रिपब्लिकन और डेमोक्रेट—दोनों दलों को आड़े हाथों लेते हुए लिखा:

“हमने लाल देखा, नीला देखा, लेकिन अब वक्त है कुछ नया लाने का जो वाकई काम करे। अमेरिका पार्टी—अब मध्यम वर्ग की भी आवाज़ होगी।”मस्क ने अपने एक पोस्ट में यह भी कहा, “शांत रहकर वोट करने वाला वर्ग अब चुप नहीं बैठेगा। यही वो पल है, जब सब कुछ बदलेगा।”

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

मस्क और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच रिश्तों में खटास के बाद यह राजनीतिक ऐलान सामने आया है। कभी ट्रंप के करीबी माने जाने वाले मस्क अब उनके ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ के विरोधी बन चुके हैं। मस्क ने इस बिल को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया और इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं का खुला समर्थन करने का ऐलान भी किया है। अमेरिका पार्टी की घोषणा को अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जो आने वाले चुनावों में सत्ता समीकरणों को हिला सकता है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments