back to top
Wednesday, May 6, 2026
32 C
Lucknow
Homeअपराध की गूंज (Crime)गोपाल खेमका हत्याकांड से गरमाई बिहार की सियासत, राहुल और तेजस्वी ने...

गोपाल खेमका हत्याकांड से गरमाई बिहार की सियासत, राहुल और तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिहार के प्रमुख व्यवसायी गोपाल खेमका की पटना में हत्या के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है। शुक्रवार देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने न सिर्फ व्यवसायिक जगत को झकझोर दिया, बल्कि विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का एक बड़ा मुद्दा भी दे दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार और भाजपा की गठबंधन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,

“हर हत्या, हर लूट, हर गोली — एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का, जहां डर नहीं, तरक्की हो।”

राहुल ने आगे लिखा,

“बिहार आज लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध नया नॉर्मल बन चुका है और सरकार पूरी तरह नाकाम। यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी कैसे ले सकती है?”

इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार को घेरते हुए ‘जंगलराज’ की वापसी का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा,

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

“थाना से चंद कदम की दूरी पर बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर महीने सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है, लेकिन इसे जंगलराज नहीं कह सकते क्योंकि यही मीडिया प्रबंधन और छवि निर्माण की असलियत है।”

बता दें कि गोपाल खेमका पटना के नामी व्यवसायियों में शुमार थे। इससे पहले वर्ष 2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की भी वैशाली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब गोपाल खेमका की हत्या ने न केवल व्यवसायिक जगत में भय का माहौल पैदा कर दिया है, बल्कि चुनावी मौसम में यह मुद्दा सरकार के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है।

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments