back to top
Tuesday, June 23, 2026
37.8 C
Lucknow
Homeसत्ता का संग्राम (Politics)यूपी में सियासी संग्राम: केशव मौर्य और अखिलेश यादव में जुबानी जंग...

यूपी में सियासी संग्राम: केशव मौर्य और अखिलेश यादव में जुबानी जंग तेज, ‘लठैतवाद’ बनाम ‘प्रखर राष्ट्रवाद’ पर तकरार

उत्तर प्रदेश की राजनीति में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बाद अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों नेता सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। शनिवार को दोनों के बीच बयानबाजी ने नया मोड़ ले लिया।

केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी को ‘लठैतवाद’ का पर्याय बताते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा, “सपा मतलब लठैतवाद, कांग्रेस मतलब छद्मवाद और भाजपा मतलब प्रखर राष्ट्रवाद।” मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कांग्रेस नेता मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं।

इस पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए भाजपा के भीतर की खींचतान पर तंज कसा। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा में कई तरह की प्रतिस्पर्धाएं चल रही हैं—प्रधान बनाम मुख्य, मुख्य बनाम उप और उप बनाम उप। सब एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए भड़काऊ बयान दे रहे हैं।”

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

मौर्य को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा, “जिनको आप कह रहे हैं ‘प्रखर’, उन्हीं की वजह से आप ‘बिखर’ रहे हैं। कितनी भी कोशिश कर लें, आपको नहीं मिलेगा ‘शिखर’।”\उन्होंने सलाह दी, “करें कुछ अच्छा काम, न दें खोखले-से बयान, खुद का और अपने समाज का कराएं सम्मान।”यह वाकयुद्ध आने वाले चुनावों से पहले सियासी तापमान को और भी गरमा सकता है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments