back to top
Monday, May 4, 2026
36.1 C
Lucknow
HomeAdministrationसरहद ने 2 मुल्को में बाँट दिया !

सरहद ने 2 मुल्को में बाँट दिया !

पाकिस्तान में ब्याही गईं और भारतीय पासपोर्ट रखने वाली कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि जरूरी दस्तावेज साथ रखने के बावजूद उन्हें वापस जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थीं, लेकिन सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे की समयसीमा तय किए जाने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। मगर, वे सीमा पार नहीं कर पा रही हैं। कराची में ब्याही गईं एक महिला ने बताया कि वह अपनी मां से मिलने 15 दिन के लिए दिल्ली आई थीं। उनकी मां बीमार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें वापस (पाकिस्तान) जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। भारतीय पासपोर्ट रखने वाली शानिजा ने अटारी में कहा, ‘मुझे वापस जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मेरे पति और ससुर वाघा सीमा के दूसरी ओर मेरा इंतजार कर रहे हैं। अपने दो बच्चों के साथ भारत आई एक और महिला ने भी मांग की कि उन्हें पाकिस्तान लौटने की अनुमति दी जाए। उन्होंने दावा किया, ‘मेरे पास भारतीय पासपोर्ट है और मेरे दो बच्चों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

हमने सभी दस्तावेज, अपना मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया है, लेकिन वे हमारी बात सुनने को तैयार नहीं हैं और कह रहे हैं कि वे भारतीय पासपोर्ट धारकों को सीमा पार नहीं करने देंगे। मेरी शादी वहां हुई है। मैं अपने बच्चों को वापस घर कैसे ले जाऊं?’ अपनी दो बेटियों के साथ भारत आईं अरूदा इमरान ने भी मांग की कि उन्हें पाकिस्तान लौटने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि उनकी शादी 20 साल पहले पाकिस्तान में हुई थी और तब से वह वहीं रह रही हैं। वहां की नागरिकता के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है। बेटियां पाकिस्तानी नागरिक हैं। उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments