back to top
Tuesday, September 1, 2026
29 C
Lucknow
HomeGovernmentसपा सांसद राम जी लाल सुमन के काफिले को रोकना पड़ा भारी...

सपा सांसद राम जी लाल सुमन के काफिले को रोकना पड़ा भारी पुलिस को !

सपा सांसद राम जी लाल सुमन ने जबसे राणा सांगा पर बयान दिया तबसे करनी सेना के लोग राम जी लाल सुमन के पीछे हाथ धो के पड़े हुए है,एक बार फिर आगरा के खेरागढ़ में एक कार्यक्रम में जा रहे सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले को करणी सेना के लोगों ने रोक दिया। जानकारी के अनुसार सांसद रामजीलाल सुमन शुक्रवार शाम को खेरागढ़ में लाला अस्थाना और सुरेंद्र तोमर के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इसकी सूचना पर करणी सेना के कुछ कार्यकर्ता रामजीलाल सुमन के काफिले के नजदीक पहुंच गए और उन्होंने मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर थाने ले आई और कुछ घंटे बाद छोड़ दिया।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

अलीगढ़ जा रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रोक दिया। इस पर सांसद भड़क गए और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।राम जी लाल सुमन ने पुलिस अफसर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप आधे नेता और पुलिस हो। आपका भविष्य उज्जवल है। साथ ही उन पर भड़कते हुए कहा कि आप हमें रोक रहे हो, हमारी सुरक्षा का इंतजाम कर रहे हो तो हमलावरों का इंतजाम क्यों नहीं कर सकते। इस पर पुलिस अफसर ने कहा कि उन पर भी कार्रवाई हुई है। अब ऐसे एम् देखने वाली बात ये होगी की रामजी लाल सुमन का अगला एक्शन क्या होगा ।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments