back to top
Wednesday, May 6, 2026
32 C
Lucknow
Homeअपराध की गूंज (Crime)बहू ने रचाया खौफनाक खेल: पति से लेकर सास तक मौत का...

बहू ने रचाया खौफनाक खेल: पति से लेकर सास तक मौत का सिलसिला, प्रेमी से करवाया कत्ल! फिर एनकाउंटर।

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक बहू ने अपने ही परिवार को खून में रंग दिया। 24 जून को हुई सास सुशीला देवी की हत्या की गुत्थी जब पुलिस ने सुलझाई, तो सच सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस मामले की मुख्य आरोपी बहू पूजा की क्राइम हिस्ट्री किसी शातिर अपराधी से कम नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, पूजा ने पहले अपने पति पर गोली चलवाकर मौत के घाट उतरवाया। पति की मौत के बाद वह अपने देवर कल्याण के साथ झांसी में लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी। कल्याण की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई। इसके बाद पूजा अपने जेठ के साथ रहने गांव चली गई। मगर यहां भी उसका आपराधिक खेल रुका नहीं।

पूजा ने अपनी बहन कमला उर्फ कामनी और उसके प्रेमी अनिल वर्मा के साथ मिलकर अपनी सास सुशीला देवी (उम्र 54 वर्ष) की हत्या की और करीब 8 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। यह वारदात झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में हुई।पुलिस ने इस मामले में पूजा और उसकी बहन कमला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं फरार चल रहे प्रेमी अनिल वर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। गोली लगने से वह घायल हो गया है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

एसपी ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने बताया कि अनिल वर्मा को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। जब पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और उसे पकड़ लिया गया।अब पुलिस इस पूरे कांड की तह में जाकर पूजा और उसके साथियों की आपराधिक साजिशों की परतें खोलने में जुटी है। यह मामला रिश्तों के खून और अपराध की साजिशों का एक भयावह चेहरा बनकर सामने आया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments