उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 33 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने इस बार कुछ अधिकारियों को प्रमोशन स्वरूप महत्वपूर्ण पद सौंपे हैं, तो कुछ जिलों में जिलाधिकारी की नई तैनाती कर प्रशासनिक पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश में जुटे हुए है आपको बता दे की कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है।साथ ही अमित गुप्ता अब प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। एस. राजलिंगम वाराणसी मंडलायुक्त बनाए गए हैं, जबकि सत्येंद्र कुमार वाराणसी के नए जिलाधिकारी होंगे। गजल भारद्वाज को महोबा का डीएम बनाया गया है और मृदुला चौधरी झांसी की जिलाधिकारी होंगी। प्रेरणा शर्मा को सूडा की निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। अभिषेक पांडेय हापुड़ के नए डीएम होंगे, वहीं रवींद्र कुमार आजमगढ़ की कमान संभालेंगे। अनुपम शुक्ला अम्बेडकरनगर, अविनाश सिंह बरेली, और अविनाश कुमार गाजीपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। शैलेश कुमार को भदोही और महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर का डीएम बनाया गया है। आर्यका अखौरी को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरव कुमार लखनऊ नगर निगम के नए नगर आयुक्त होंगे। विशाल भारद्वाज और नवनीत सिंह चहल मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बनाए गए हैं। शाश्वत त्रिपुरारी गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी और हर्षिका सिंह प्रयागराज की सीडीओ बनी हैं। उज्जवल कुमार यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बने हैं। पुलकित खरे को कौशल विकास मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है। सरकार की इस तबादला सूची को प्रशासनिक चुस्ती और जमीनी कामकाज में सुधार की दिशा में कदम माना जा रहा है। कई जिलों में नई तैनाती से शासन की पकड़ मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। विधानसभा चुनावों और लोकसभा की तैयारियों के बीच ये तबादले सत्ता की रणनीतिक सजावट का हिस्सा माने जा रहे हैं।
यूपी में फिर दौड़ी ‘तबादला एक्सप्रेस’, 33 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, कई जिलों के बदले डीएम !
RELATED ARTICLES
