back to top
Sunday, June 21, 2026
42.8 C
Lucknow
HomeGovernmentमहिला टीचर ने बच्चो से कराई मजदूरी !

महिला टीचर ने बच्चो से कराई मजदूरी !

बच्चो को स्कूल भेजा जाता है शिक्षा प्राप्त करने के लिए, लेकिन सोचिये अगर शिक्षक आपके बच्चो को पढ़ाने के बजाये उनसे मजदूरी करवाए तो ? ऐसे में पेरेंट्स की नाराजगी लाज़मी है, दरअसल यूपी के हापुड़ में शिक्षा के नाम पर बच्चो से ईटे उठवाये जा रही है और इस काम को बच्चो से जबरन तरीके से कराया जा रहा है, वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं. जिन मासूम बच्चो के हाथो में किताबे होनी चाहिए उन बच्चो के हाथो के हाथो में ईटे थमा दिए गए इस दृश्य को देखने के बाद शिक्षकों को खुद पर भी शर्म नहीं आ रही है, और साथ ही इस दृयश को देख कर मजा ले रहे लोगो को भी कुछ ख़ास फरक नहीं पड़ा, लेकिन उन्ही चुंनिंदा व्यक्तियो में से जब 2 – 3 लोगो ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया, तब महिला शिक्षक घबरा गई, और वीडियो बंद करने के लिए बोला, यूपी के हापुड़ में नगर क्षेत्र के शिवगढी प्राथमिक विद्यालय के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. अधिकारी रितू तोमर ने बताया नगर क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय शिवगढी का एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है. जिसमें कुछ बच्चों से काम कराते हुए दिखाया जा रहा है. जिसमें सम्बंधित ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दे की जब महिला शिक्षक से पूछ गया की आखिर वो ऐसा कर क्यों रही है तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा की बच्चे ये काम अपने स्कूल के लिए ही तो कर रहे है इसमे गलत क्या है, इस बात का अंदाजा यही से लगाया जा सकता है की आखिर शिक्षा व्यवस्था का स्तर कैसा है .

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments