back to top
Thursday, March 5, 2026
27.3 C
Lucknow
Homeबड़ी खबरपहलगाम आतंकी हमला: पीएम मोदी ने बीच में छोड़ा सऊदी दौरा, विमान...

पहलगाम आतंकी हमला: पीएम मोदी ने बीच में छोड़ा सऊदी दौरा, विमान ने बदला रास्ता; हमलावरों ने पहचान कर की 26 पर्यटकों की हत्या

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा बीच में ही छोड़ दी और तत्काल भारत वापसी की। प्रधानमंत्री का विमान वापसी में पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से न गुजरते हुए अरब सागर के ऊपर से होते हुए भारतीय प्रायद्वीप में गुजरात के रास्ते दिल्ली पहुंचा। जबकि सऊदी रवाना होते समय विमान ने पाकिस्तानी वायु क्षेत्र से उड़ान भरी थी।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दो दिवसीय थी, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले की सूचना मिलते ही उन्होंने दौरा बीच में छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय वार्ता तो की, लेकिन रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। वह आधी रात के बाद करीब दो बजे भारत के लिए रवाना हुए।

Also Read: लखनऊ में सीएम युवा उद्यमी योजना लक्ष्य से दूर, बैंकों की ढिलाई से सिर्फ 25% को ही मिला कर्ज

दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ आपात बैठक की। इसके पहले उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भी फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई और कश्मीर में हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”

नृशंस हमला: पहचान कर मारी गोलियां
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी में मंगलवार को सेना की वर्दी पहने आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा, पहचान पत्र देखे और फिर हिंदू बताकर निशाना बनाया। इस हमले में 26 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं। अधिकांश मृतक पर्यटक थे।इस हमले के बाद पूरे कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पहलगाम और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments