back to top
Wednesday, May 13, 2026
28 C
Lucknow
HomeSupreme Courtसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:लापरवाही से वाहन चलाने पर नहीं मिलेगा बीमा...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:लापरवाही से वाहन चलाने पर नहीं मिलेगा बीमा क्लेम – सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

सड़क हादसों में होने वाली मौतों से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक और मार्गदर्शक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर किसी की मौत उसकी खुद की लापरवाही, रेसिंग, स्टंट या जानबूझकर जोखिम भरे वाहन संचालन के कारण होती है, तो ऐसे मामलों में बीमा कंपनी मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं है।

केस का पूरा मामला:

यह फैसला उस केस के सिलसिले में आया, जिसमें एक युवक की बाइक रेसिंग के दौरान मौत हो गई थी। युवक के माता-पिता ने बीमा कंपनी से बेटे की दुर्घटना में मौत पर बीमा राशि की मांग की थी। बीमा कंपनी ने यह कहते हुए भुगतान से इनकार कर दिया कि यह दुर्घटना “स्वेच्छा से जोखिम उठाने” की श्रेणी में आती है।मामला जब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा तो अदालत ने बीमा कंपनी के इनकार को जायज ठहराया और दावे को खारिज कर दिया।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

बीमा नियमों की नई व्याख्या:इस फैसले से बीमा पॉलिसियों की व्याख्या में बड़ा बदलाव आया है। अब यह साफ हो गया है कि यदि दुर्घटना किसी नियमों की अवहेलना के कारण होती है – जैसे तेज रफ्तार, स्टंट, शराब पीकर गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट – तो बीमा कंपनी मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं होगी।

आम जनता के लिए संदेश: इस फैसले को एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। खासकर युवाओं में बढ़ती रेसिंग और स्टंट की प्रवृत्ति को देखते हुए कोर्ट का यह फैसला समाज को यह संदेश देता है कि लापरवाही और रोमांच की कीमत सिर्फ जान से नहीं, परिवार की वित्तीय सुरक्षा से भी चुकानी पड़ सकती है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments