back to top
Thursday, May 14, 2026
36 C
Lucknow
HomeGovernmentउत्तर प्रदेश का विकास और उपलब्धियां: महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण!

उत्तर प्रदेश का विकास और उपलब्धियां: महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण!

‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ विजन डॉक्यूमेण्ट तैयार करने के लिए राज्य विधान मण्डल में अत्यन्त उपयोगी चर्चा की गई

•मार्च, 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचे के विस्तार, निवेश, रोजगार सृजन और जनकल्याण इत्यादि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। इसने प्रदेश की भावी विकास यात्रा को सुदृढ़ आधार दिया है।

महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण –

•इस वर्ष ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लॉयमेण्ट एण्ड इण्डस्ट्रियल जोन का शुभारम्भ तथा ‘एक जिला-एक व्यंजन योजना’ को लॉन्च किया गया।

•प्रयागराज में 2025 के महाकुम्भ के दौरान लगभग 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं तथा माघ मेला 2026 में 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किये जाने का अनुमान है।

महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण

•प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। नवम्बर, 2019 से अब तक माफियाओं के विरुद्ध मा. न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों की प्रभावी पैरवी कर 35 माफिया व 94 सह-अपराधियों, कुल 129 को अलग-अलग अभियोगों में आजीवन कारावास अथवा अन्‍य अवधि के कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया है

•02 को मृत्युदण्ड की सजा हुई है तथा वर्ष 2017 से अब तक कुल 267 अपराधी मुठभेड़ में मारे गये तथा 977 अभियुक्तों को रा.सु.का. के अन्तर्गत निरुद्ध किया गया।

•माफिया अपराधियों से रु0 04 हजार 137 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति जब्‍त की जा चुकी है।

महामहिम राज्यपाल का का अभिभाषण

•प्रदेश के सभी 75 जनपदों में दो-दो विद्यालयों को मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों एवं एक-एक विद्यालय को मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है।

•वर्ष (2022-23, 2023-24 एवं 2024-25) में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षकों के उपयोगार्थ 2 लाख 61 हजार से अधिक टैबलेट्स वितरित किये जा चुके हैं।

•वर्ष 2025-26 में दुर्बल वर्ग के बच्चों की निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था के अंतर्गत 1 लाख 40 हजार से अधिक बच्चों का प्रवेश कराया गया।

•प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत विद्यालयों के जर्जर भवनों का नवनिर्माण एवं सुविधाओं का विस्‍तार समाहित है।

•2023-24 से 2025-26 तक 275 करोड़ की धनराशि से 590 सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को आच्छादित किया गया है।

महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण

उत्तर प्रदेश को ‘बॉटलनेक स्टेट’ से ‘ब्रेक थ्रू स्टेट’ के तौर पर स्थापित करने में सफलता मिली है।

‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ प्रदेश में लगभग 06 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाया गया है।

written by :- Sanjay Pratap Chauhan

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments