लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित प्रसिद्ध बाजपेयी कचौड़ी भंडार पर शुक्रवार को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) विभाग की टीम ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई हिसाब-किताब में अनियमितताओं और संभावित टैक्स चोरी की शिकायत के बाद की गई।
करीब दोपहर 12:30 बजे पहुंचे जीएसटी अधिकारियों ने दुकान के मालिक से पूछताछ की और मौके पर मौजूद बिलिंग मशीनें व रजिस्टर जब्त कर लिए। दुकान की रोजाना की बिक्री, लेन-देन और टैक्स भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
छापेमारी के दौरान पाया गया कि रजिस्टर और बिलों के आंकड़ों में विसंगतियां हैं, और कुछ लेन-देन को टैक्स विवरण में कम दर्शाया गया है। अधिकारियों ने दुकान में ही बैठकर डेटा का मिलान शुरू कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को भी दुकान के बाहर तैनात किया गया।
Also Read: लखनऊ में सीएम युवा उद्यमी योजना लक्ष्य से दूर, बैंकों की ढिलाई से सिर्फ 25% को ही मिला कर्ज
वित्तीय दस्तावेजों की समीक्षा के बाद जीएसटी टीम एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसमें संभावित टैक्स चोरी की मात्रा का आकलन किया जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हलचल देखी गई hai
