back to top
Wednesday, May 6, 2026
30 C
Lucknow
Homeबड़ी खबरबिहार बना लोकतंत्र की जंग का नया रणभूमि !

बिहार बना लोकतंत्र की जंग का नया रणभूमि !

बिहार की राजनीति इन दिनों एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है। 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” ने पूरे देश के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। यह केवल एक यात्रा या रैली नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की हुंकार है, जिसने भाजपा खेमे तक बेचैनी पहुँचा दी है।

बिहार का इतिहास गवाह है कि यह धरती हमेशा बड़े आंदोलनों की जन्मस्थली रही है। चाहे महात्मा गांधी का चंपारण सत्याग्रह हो, जेपी आंदोलन की ललकार हो या बेलची से निकली सियासी आग जिसने इंदिरा गांधी तक को सत्ता में वापसी दिलाई—बिहार ने हमेशा देश की राजनीति को दिशा दी है। अब एक बार फिर यही बिहार लोकतंत्र बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई का केंद्र बन रहा है।

विपक्ष का यह आंदोलन महज़ चुनावी जंग तक सीमित नहीं है। यह संघर्ष बिहार और बिहारियों के सम्मान, स्वाभिमान और उनके अधिकार की लड़ाई बन चुका है। दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय साफ़ देख रहे हैं कि अगर वोट का अधिकार कमजोर हुआ तो उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी—पेंशन, राशन, ज़मीन और सरकारी योजनाएँ—सब खतरे में पड़ जाएगी।


“वोटर अधिकार यात्रा” धीरे-धीरे एक राजनीतिक कार्यक्रम से बढ़कर जनांदोलन का रूप ले चुकी है। गाँव-गाँव, कस्बों और शहरों में यह यात्रा जन-जन के बीच उम्मीद और बदलाव की गूंज बन रही है। लोग इसे सिर्फ़ नेताओं का अभियान नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व और अधिकार की आवाज़ मानकर इसमें शामिल हो रहे हैं।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

सियासी जानकारों का कहना है कि बिहार की इस लड़ाई का असर सिर्फ़ सीमित राज्य तक नहीं रहेगा। जिस तरह जेपी आंदोलन ने दिल्ली की सत्ता को हिलाया था, उसी तरह “वोटर अधिकार यात्रा” भी आने वाले वक्त में राष्ट्रीय राजनीति का नया चेहरा गढ़ सकती है।

अब यह संघर्ष बिहार के 14 करोड़ लोगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की लड़ाई बन गया है। 140 करोड़ जनता भावनात्मक रूप से इस मुद्दे से जुड़ रही है। यही वजह है कि बिहार की य

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments